मुजफ्फरपुर जंक्शन से 12 लाख का गांजा जब्त:महिला तस्कर अरेस्ट
मुजफ्फरपुर आरपीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 12 लाख रुपए का गांजा बरामद किया गया है। उसके निशानदेही पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
आरपीएफ थानाध्यक्ष मनीष कुमार को गुप्त सूचना मिली कि राजधानी एक्सप्रेस से एक महिला गांजा की खेप लेकर दिल्ली जा रही है। सूचना को लेकर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित हुई। ट्रेन जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची।
गठित टीम ने ट्रेन के बोगी संख्या बी-2 के सीट नंबर-9 पर बैठी एक महिला से पूछताछ की। महिला के पास चार ट्रॉली बैग और एक थैला था। महिला ने पूछताछ में बताया कि सभी सामान उसी का है। वो पश्चिम बंगाल के कुचविहार से दिल्ली जा रही है। शक के आधार पर उसके सामान की तलाशी ली गई।
तलाशी के क्रम बैग से गांजा मिला
तलाशी के क्रम बैग से गांजा मिला। महिला को गिरफ्तार कर थाना लिया गया। साथ ही चारों ट्रॉली बैग और थैला को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के कुचविहार जिला के नजरुल मियां की पत्नी शाहिजोन बीबी (45) के रूप में हुई।जब्त गांजा का वजन 84 किलोग्राम निकला। जिसकी बाजार में कीमत 12 लाख 60 हजार रुपए है। आरपीएफ की ओर से टंकित शिकायत के महिला महिला को जीआरपी थाना को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
आरपीएफ थानाध्य मनीष कुमार ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा की खेप लेकर दिल्ली जा रही थी। उसके पास से 84 किलो गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में कई अन्य तस्करों के संबंध में जानकारी मिली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
