Patna

बिहार में कार ड्राइवर का चालान काट ट्रैफिक पुलिस बोली- हेलमेट क्यों नहीं पहना

पटना(बांका)। यातायात पुलिस ने एक अनोखी घटना के तहत कार सवार से हेलमेट न पहनने के जुर्म में जुर्माना वसूला है। यह घटना मंगलवार को पंजवारा थाना क्षेत्र के रकोली गांव में हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ऋषिकेश झा अपनी कार से शंभूगंज जा रहे थे, तभी इंग्लिश मोड़-शंभूगंज पथ पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों की जांच की। कुछ समय बाद ऋषिकेश को उनके मोबाइल पर एक हजार रुपए का ऑनलाइन चालान का मैसेज प्राप्त हुआ।

 

 

इस चालान में उल्लेख था कि बाइक सवार दो व्यक्तियों ने हेलमेट न पहनने के कारण जुर्माना भरा है। ऋषिकेश का कहना है कि वह कार चला रहे थे और जिस वाहन नंबर पर हेलमेट न पहनने का जिक्र है, वह उनके कार का रजिस्ट्रेशन नंबर है।

 

इस मामले पर यातायात थाना प्रभारी संजय सत्यार्थी ने बताया कि यह एक मानवीय भूल थी। वास्तव में, वहां पर मानक से अधिक स्पीड में वाहन चलाने का मामला था, लेकिन तकनीकी गलती के कारण हेलमेट के जुर्माने का चालान कट गया।

 

उन्होंने कहा कि इस गलती को सुधारने का विकल्प उपलब्ध है और शिकायत मिलने पर आवश्यक सुधार किया जाएगा। इस घटना ने यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!