समस्तीपुर में यात्रियों ने रेल से नीचे उतारा,ट्रेन में बिगड़ी युवक की तबीयत;मौत
समस्तीपुर में मुरादाबाद से खगड़िया जा रहा एक युवक ट्रेन में अचानक बीमार पड़ गया। ट्रेन रुकने पर सहयात्रियों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान यात्री की मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के केरिया गांव निवासी प्रमोद कुमार के बेटे गुलशन कुमार (25) के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल से युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना के संबंध में ग्रामीण छोटू कुमार ने बताया कि दोनों मुरादाबाद में बिजली टावर लगाने का काम करते हैं । 5 दिन पहले गुलशन मुरादाबाद में टाइफाइड से पीड़ित हो गया ।देखने सुनने वाला कोई नहीं था, जिस कारण ठेकेदार के कहने पर वह उसे लेकर वापस घर आ रहा था। ताकि, उसका ठीक से उपचार हो सके। ट्रेन समस्तीपुर पहुंची तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
मौत के बाद दी परिजनों को सूचना
सहयोग से उसे ट्रेन से नीचे उतरा गया। मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई। रेलवे का एंबुलेंस पहुंचा और मेडिकल टीम भी आई। मेडिकल टीम ने सदस्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उसे रेलवे के ही एम्बुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सुबह इसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।
जीआरपी थाना अध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि ट्रेन में बीमार पड़ने के कारण यात्री को नीचे उतर गया था। उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन इसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
