दलसिंहसराय:निर्वाचक सूची सत्यापन को लेकर सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक
दलसिंहसराय.अनुमंडल कार्यालय में 134-उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ किशन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य 2025 के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाना था।
प्रतिनिधियों को बताया गया कि ई.एफ. वितरण के बाद प्राप्त और अप्राप्त प्रपत्रों की जानकारी दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार हर मतदाता का सत्यापन जरूरी है। विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को ई.एफ.बी.एल.ओ. के माध्यम से प्रपत्र वितरित किए गए हैं। इनमें से अधिकांश का सत्यापन हो चुका है। कुछ का सत्यापन बाकी है।
बचे हुए ई.एफ. की सूची सभी दलों को पीडीएफ और मुद्रित प्रति के रूप में दी गई है। उनसे अनुरोध किया गया कि वे अपने स्तर से पहचान कर सत्यापन में सहयोग करें। ताकि ऑनलाइन एंट्री की जा सके।
प्रतिनिधियों को यह भी बताया गया कि पंचायत स्तर पर बीते दिनों बी.एल.ओ. ने उनके दलों के बी.एल.ए. के साथ बैठक की है। उन्हें भी अप्राप्त ई.एफ. की सूची दी गई है। उनसे भी मतदाताओं का सत्यापन कराने का आग्रह किया गया है।बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
