Patna

जूनियर एशियन ताइक्वांडो की केंद्रीय टीम में खुशदिल शामिल, दिया बधाई

मोतिहारी के खुशदिल सिंह ने मलेशिया में होने वाली 13वीं जूनियर एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम में जगह बना ली है। वह बिहार की ओर से इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। खुशदिल ने पंजाब के फगवाड़ा में हुए दो बार के सलेक्शन ट्रायल में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद उनका चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ। इससे पहले वह देहरादून में हुई नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

खुशदिल बिहार के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने एशियन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जगह बनाई है। उनका मानना है कि वह भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। खुशदिल ने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतना उनका सपना है। वह इस समय मोहाली, चंडीगढ़ में रहकर एशियन चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह पहला मौका है जब खुशदिल भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इससे पहले वह बिहार के लिए छह नेशनल गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!