Samastipur

समस्तीपुर:मोहिउद्दीननगर में सांप के डंसने से महिला की मौत, पसरा मातम

समस्तीपुर :मोहिउद्दीननगर.थाना क्षेत्र के भदैया पंचायत स्थित नुनफर गांव में मंगलवार रात सांप के डंसने से पार्वती देवी (31 वर्ष) की मौत हो गई। वह घर में सो रही थी। रात करीब 1 बजे उन्हें सांप ने डंस लिया। परिजन तुरंत अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पार्वती देवी के पति रामनाथ महतो दिल्ली में रहते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही वह वहां से रवाना हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचे। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया। साथ ही विधायक के निजी कोष से परिजन को आर्थिक सहायता दी। मौके पर पंसस श्याम सुंदर, अमरीचंद महतो, सोनू कुमार, सुरेंद्र पटेल, विधान थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!