Samastipur

महागठबंधन का सिंघिया घाट में रेल रोक किया विरोध- प्रदर्शन,रेल सेवा बाधित

समस्तीपुर।विभूतिपुर।प्रखंड के सिंघिया घाट चौराहे पर संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर महागठबंधन के घटक दलों ने “सत्ता अधिकार और लोकतंत्र बचाओ” के नारे के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सिंघिया घाट बाजार में सड़क और रेल यातायात को लगभग दो घंटे तक पूरी तरह बाधित कर दिया गया,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिससे राहगीरों और यात्रियों को का परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन स्थल पर एक विशाल सभा का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीपीआई (एम) के श्याम किशोर कमल, राजद के रवींद्र कुमार यादव, सीपीआई के विनोद कुमार विनय, कांग्रेस के कपिलेश्वर कुंवर और वीआईपी के सरोज कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से की।

 

 

सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मंडल सदस्य सह माकपा विधायक दल के नेता अजय कुमार ने मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य के नाम पर गरीबों के नाम मतदाता सूची से हटाने की चल रही कथित साजिश पर गहरी चिंता व्यक्त की और इसे बेनकाब करने का आह्वान किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाकपा माले ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेषकर सिंघिया घाट रेल समपार को दो घंटे तक जाम किया। इससे गाड़ी संख्या 63343 सहरसा से समस्तीपुर और एक मालगाड़ी रोसड़ा स्टेशन पर एक घंटे तक रुकी रही।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!