Patna

बिहार में 98 स्टेशनों का पुनर्निर्माण जारी, रेल मंत्री ने 103 करोड़ के ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया

दानापुर, पटना.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बिहार का एक दिवसीय दौरा किया। दीघा रेलवे हाट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। वैष्णव ने बताया कि बिहार में 98 स्टेशनों का पुनर्निर्माण अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

103 करोड़ से बने ओवर ब्रिज का उद्घाटन

 

रेल मंत्री ने बेतिया में 103 करोड़ रुपए की लागत से बने ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। यह ब्रिज यातायात सुधार और क्षेत्रीय विकास में मददगार साबित होगा। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के रेलवे विकास का बजट 9 गुना बढ़ाकर 10 हजार करोड़ रुपए कर दिया है।

 

111 किलोमीटर की रेल लाइन का काम पूरा हुआ

 

कई लंबित प्रोजेक्ट्स को पूरा किया गया है। सीमांचल को जोड़ने वाली 111 किलोमीटर की रेल लाइन का काम पूरा हो चुका है। पटना से दिल्ली के बीच अमृत भारत ट्रेन जल्द शुरू होगी।इसके अलावा दरभंगा से लखनऊ के लिए साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया गया है। रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बिहार के विकास पर विशेष ध्यान है। वर्तमान में राज्य में कई नई रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!