Patna

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद घर छोड़ भागा आरोपी: मौसी के घर ले जा कर रेप किया

पटना.फतुहा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने सोमवार को गांव के एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।शनिवार दोपहर को आरोपी युवक पीड़िता को धमकाकर पटना ले गया था। वहां मौसी के घर में उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घर के पास छोड़ कर आरोपी भागा

 

युवक की मौसी ने पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी रात करीब 12 बजे किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई।मां के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद सोमवार को दोनों थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

दोनों शादी करना चाहते थे

 

ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग के अनुसार, इस मामले में लड़के और लड़की के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा

 

थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि नाबालिग किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने पुष्टि की है कि प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दे रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!