Samastipur

समस्तीपुर:प्रो कबड्डी लीग में विभूतिपुर को हरा कर सरायरंजन बना चैंपियन

समस्तीपुर.ऑलराउंडर इवेंट्स एंड स्पोर्ट्स के तत्वावधान में जिले में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने व उसे निखारने के लिए शहर में पहली बार प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शहर के पटेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी एवं जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रॉयल एनफील्ड सरायरंजन व विभूतिपुर के बीच खेला गया। इसमें सरायरंजन की टीम ने 25-18 से हराकर चैंपियन का ताज अपने नाम किया। मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सदर एसडीएम दिलीप कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से जिले में कबड्डी खेल के प्रति उत्साह और रुचि बढ़ाने में मदद करेगी.

 

 

इस तरह की प्रतियोगिताओं से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि यह खेल को लोकप्रिय बनाने और इसे एक पेशेवर स्तर पर ले जाने में भी सहायक होती है। मौके पर डॉक्टर एनके आनंद, राहुल कुमार, सुभीत कुमार सिंह बिट्टू, उमेश कुमार, रजनीश पाण्डेय, बिनय कुमार, अनिकेत, चंदन कुमार, दानिश खान, निरंजन कुमार, अभिषेक आदि सराहनीय भूमिका निभाई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!