Patna

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप:पति ने बाइक पर 5 किलोमीटर तक घुमाया शव

पटना के बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का मामला सामने आया है। काला दियारा पंचायत के वीरपुर गांव में 19 वर्षीय कृति कुमारी का शव एक खेत में मिला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिजन के मुताबिक, कृति की शादी दो महीने पहले काला दियारा निवासी रविन्द्र शर्मा से हुई थी। शादी में लड़के वालों ने 8 लाख रुपए की मांग की थी। कृति के परिजन ने 5 लाख रुपए दहेज में दिए थे। इसके बाद से लगातार दहेज की मांग की जा रही थी।

 

महिला की हत्या से एक दिन पहले अपने परिजनों से फोन पर बात की थी। अगले दिन ग्रामीणों ने परिजनों को कृति की हत्या की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद पति शव को बाइक पर लेकर 5 किलोमीटर तक घूमता रहा। फिर एक सुनसान खेत में शव फेंक दिया गया।

 

 

शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान

 

शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान मिले हैं। गले में रस्सी का फंदा भी लटका मिला। घटना के बाद आरोपी परिजन गांव छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने बाइक के निशान का पीछा किया तो करीब 2 किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर बाइक मिली।

 

 

एसडीओ-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस को विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को घर खाली मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। एफएसएल टीम को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!