Dalsinghsarai

रेलवे मालगोदाम पर राहगीर से मोबाइल लूटने का प्रयास कर रहे देशी कट्टा के साथ दो युवक को पुलिस ने पकड़ा।

दलसिंहसराय।शहर के रेलवे कैम्पस मालगोदाम पर एक राहगीर से देशी कट्टा दिखा कर मोबाइल लूटने की कोशिस कर रहे दो बदमाश युवक को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है.आरपीएफ के ओपी प्रभारी चंचल राम ने बताया की सुचना मिली थी की मालगोदाम पर दो युवक देशी कट्टा दिखा कर राहगीर का मोबाइल लूटने का प्रयास कर रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कमर से मिला देशी कट्टा

 

सुचना पर पहुंची जीआरपीएफ के अर्जुन पाल एंव आरपीएफ के अधिकारी ने दोनों युवक की तलाशी लिया तो एक युवक कुंदन कुमार के पास से देशी कट्टा मिला वह अपने कमर में देशी कट्टा खोस कर रखा था.वही उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया।

 

 

दोनों से पूछ ताछ जारी

 

दोनों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सरदारगंज वार्ड 11 निवासी राजो पासवान के पुत्र कुंदन कुमार एंव चकनवादा वार्ड 8 निवासी मो. असद अंजुम के पुत्र आरिफ के रूप में हुई है. दोनों को पूछताछ के लिए समस्तीपुर ले जाया जा रहा है.पुलिस आगे की करवाई में जुटी है.

 

रिपोर्टर: कुणाल गुप्ता।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!