दलसिंहसराय:संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण के तहत बेहतर कार्य करने वाले 2 बीएलओ एंव 2 प्रवेक्षक को किया गया सम्मानीत
दलसिंहसराय प्रखंड कार्यालय में शनिवार को 134-उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दलसिंहसराय प्रखंड अंतर्गत संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के तहत बेहतर कार्य करने हेतु सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव रंजन द्वारा दो बीएलओ एंव दो प्रवेक्षक को सम्मानीत किया गया.
जिसमें बूथ संख्या 257 के बीएलओ हरे राम पंडित,बूथ संख्या 289 के बीएलओ बीणा कुमारी,पंचायत सचिव सह प्रवेक्षक आलोक राज, अखिलेश कुमार को बीडीओ द्वारा साल व डायरी कलम देकर सम्मानित किया गया.
एंव सभी बीएलओ को बेहतरीन कार्य करने का दिशा निर्देश दिया गया.इस दौरान प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ज्योति आनंद, निर्वाचन प्रशाखा के विनय कुमार, संतोष कुमार सिन्हा, रविंद्र महतो, विकास कुमार,विश्वजीत कुमार सहित कई कर्मी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
