जननायक कर्पूरी ठाकुर की पोती जन सुराज से जुड़ीं:बोली मैं उनके सपने को पूरा करूंगी
समस्तीपुर.पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पौत्री और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की भतीजी डॉक्टर जागृति ठाकुर ने जन सुराज का दामन थाम लिया है। शनिवार को वो कर्पूरी ग्राम पहुंचीं।उनके स्मृति भवन पर कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांव के लोगों को संबोधित करते हुए लोगों से आशीर्वाद मांगा।
इस मौके पर डॉक्टर जागृति ने बताया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर पूरे देश में राजनीति की जा रही है, लेकिन उनके अधूरे सपने को पूरा करने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई । मैं प्रशांत किशोर के जन सुराज आंदोलन से प्रभावित हुई और जन सुराज से जुड़ी।
मैं अपने दादा कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए यहां आई हूं। मेरे पिताजी बताते थे कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के बीच रहकर गरीबों के उत्थान के लिए काम करने की बात करते थे। मैं काम करके दिखाऊंगी। समस्तीपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं जुड़ी ही हूं और क्षेत्र में आई हूंकर्पूरी ठाकुर के छोटे बेटे रामनाथ ठाकुर राजनीति में सक्रिय रहें
डॉ. जागृति कर्पूरी ठाकुर के बड़े बेटे डॉ. वीरेंद्र ठाकुर की बेटी है और वह डॉक्टर है। हालांकि वह पटना में ही ज्यादा समय व्यतीत करती हैं, क्योंकि उनके पिता भी वीरेंद्र ठाकुर डॉक्टर हैं और वह पटना में ही रहते हैं।वीरेंद्र ठाकुर शुरू से ही राजनीति से दूर रहे। हालांकि कर्पूरी ठाकुर के छोटे बेटे रामनाथ ठाकुर शुरू से ही राजनीति में सक्रिय रहे। विधायक बने, बिहार सरकार के मंत्री बने, अभी राज्यसभा सदस्य के साथ केंद्र में कृषि राज्य मंत्री हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
