दलसिंहसराय:घर में सो रहे सेवानिवृत पंचायत सेवक के घर में 75 हजार रुपए सहित आभूषण की चोरी
दलसिंहसराय : शहर के भगवानपुर चकशेखू मोहल्ला में स्थित पंचायत सेवानिवृत पंचायत सेवक महेशनंदन मिश्र के घर तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में घुसकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया । अज्ञात चोरों ने घर में पेटी में रखा 75 हजार रुपया सहित चांदी के दो बलिया की चोरी कर फरार हो गया । घटना को लेकर सेवानिवृत पंचायत सेवक विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब निवासी महेशनंदन मिश्र ने बताया कि चार दिन पूर्व ही वह अपने गांव से चकशेखू स्थित मकान पर लौटे थे।
तीसरी मंजिल पर वह खुद और उनका बेटा पोता रहता हैं। नीचे के मंजिलों में किरायेदार सब रहता हैं। घटना को लेकर वह बताते हैं कि वह एक कमरे में पत्नी के साथ सो रहे थे । उसी कमरे एक टीन का पेटी में किराया के साथ गांव से आया हुआ कुल 75 हजार रुपया रखा हुआ था। शनिवार की सुबह जब सो कर उठे तो पत्नी ने देखी कि पेटी गायब था । जब खोजबीन किया तो पेटी छत के ऊपर मिला । पेटी में तला लगा हुआ था लेकिन कुंडी टूटा हुआ था।
पेटी में रखा हुआ 75 हजार रुपया और चांदी का दो बलिया गायब थे । उन्होंने ने बताया कि चोर बगल के घर के दिवाल का सहारा लेकर छत पर चढ़कर घर में घुस गया था। मैं खुद बीमार था और गहरी नींद में होने के कारण नीद नहीं खुली । उन्होंने ने l बताया कि घटना को लेकर पुलिस को लेकर लिखित शिकायत दिए है । वही घटना को लेकर थानाध्यक्ष मो इरशाद अलाम ने बताया कि चोरी को लेकर पीड़ित के द्वारा कोई आवेदन थाना को नहीं दी गई है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
