New To India

बिहार लौटी दिव्या ने कहा, तिरंगे को देख यूक्रेन व रूसी सैनिकों ने नहीं टोका

(नालंदा) । यूक्रेन में मेडिकल में अध्ययन रत एकंगरसराय की दिव्या भारती रूसी हमले के बाद यूक्रेन से रविवार को सकुशल अपने गांव सैदपुर लौट आई। एकंगरसराय प्रखंड के सैदपुर गांव निवासी वादरावाद पंचायत के पूर्व मुखिया कौशलेंद्र कुमार की पुत्री दिव्या भारती के अनुसार वह यूक्रेन के वूकबोडिया विश्वविद्यालय में मेडिकल की तीसरे वर्ष की छात्रा है। दिव्या के अनुसार यूक्रेन की हालात बद से बदतर हैं। सभी जगहों पर दहशत एवं ़खौ़फ का मंजर है, लोग जान बचाने के लिए बंकरो का सहारा ले रहे है। वहां की सरकार ने आम नागरिकों के हाथ में हथियार सौंप दी है। केंद्र व राज्य सरकार के प्रयास से स्वदेश लौटी दिव्या भारती ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयास से वहां फंसे लोगो को लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिदुस्तान को वहां एक मजबूत ताकत के रूप में देखा जाता है। उसी का परिणाम है कि तिरंगे को देखकर यूक्रेन एवं रूसी के सैनिक हिदुस्तानी नागरिकों को रोकटोक नहीं करते। यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर भी बमबारी हो रही है, लोग दहशत में है। उन्होंने कहा कि अभी भी हिदुस्तान सहित कई अन्य देशों के बहुत सारे लोग बंकर में शरण लिए हुए है। दिव्या के घर पहुंचते ही स्वजन खुशी में झूम उठे। पिता कौशलेंद्र कुमार,माता सुषमा देवी ,भाई प्रिस राज के खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। सभी ने कहा कि दो दिनों तक सोए नहीं थे। पिता कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि आज मेरी बेटी घर लौट आई। सैदपुर गांव में सभी लोग काफी चितित थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!