भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी का राजनीति में प्रवेश, इस पार्टी में हो सकती हैं शामिल
पटना.सासाराम।भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जल्द ही राजनीति में कदम रख सकती हैं। सूत्रों के अनुसार वह महागठबंधन के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) में शामिल होने वाली हैं।
ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। इसके अलावा दो अन्य विधानसभा सीटों पर भी उनकी नजर बताई जा रही है। वर्तमान में वह निजी कार्य से बिहार से बाहर हैं। बिहार लौटने के बाद वह कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती हैं।
काराकाट से पवन सिंह को मिली थी हार
बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में उनके पति पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी चुनाव मैदान में थे। हालांकि दोनों को सफलता नहीं मिली थी।
रोहतास जिले में ज्योति सिंह की अच्छी पहचान है। जब भी वह क्षेत्र में आती हैं, बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आते हैं। काराकाट क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बन चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनके राजनीति में आने से जिस दल में वह शामिल होंगी, उसे फायदा मिल सकता है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
