Weather UpdatePatna

मौसम अपडेट:पटना समेत 19 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट:2 दिन हेवी बारिश होंगी

पटना/मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज दक्षिण बिहार के 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं, उत्तर बिहार के सभी जिलों में आज मौसम सामान्य बना रह सकता है। हालांकि, कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।बीते दिन यानी शुक्रवार को पटना, मोतिहारी में तेज बारिश हुई। किशनगंज, नालंदा समेत कई जिलों में तेज धूप निकली रही। समस्तीपुर, अररिया में हल्के बादल छाए रहे।मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बिहार के जिलों में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। जबकि उत्तर बिहार और सीमावर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

 

36 डिग्री के साथ मोतिहारी सबसे गर्म जिला

 

पिछले 24 घंटे के दौरान 36 डिग्री के साथ मोतिहारी सबसे गर्म जिला रहा। जबकि पटना का तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम बांका का तापमान 32.3 डिग्री रहा।

 

नवादा में सबसे ज्यादा 58.4mm बारिश दर्ज

 

पिछले 24 घंटे के दौरान नवादा जिले में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां 58.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा गया में 36.2 मिमी, भोजपुर में 26.4 मिमी, जमुई में 20.6 मिमी और मधेपुरा में 18.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है।मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस मानसून सीजन में बिहार में 207.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन मात्र 123 मिमी ही बारिश हुई है। यानी राज्य में अब तक सामान्य से करीब 40% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!