स्पेशल ट्रेन:जयनगर से देवघर के लिए चलेगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें दरभंगा, समस्तीपुर के रास्ते…
समस्तीपुर.रेलवे स्टेशन । ट्रेन में 18 जनरल बोगी होगी, पहले से चलाई जा रही ट्रेनों का परिचालन भी जारी रहेगा 18 जनरल बोगियों वाली इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री जयनगर से देवघर और देवघर से जयनगर यात्रा कर सकेंगे। तीन स्पेशल ट्रेन चलने से काफी हद तक श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। बता दें कि सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने बैद्यनाथ धाम जाते हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोग कांवड़ लेकर भी जल चढ़ाने बाबा के दरबार में जाते हैं।
इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण नेपाल से भी लाखों श्रद्धालु देवघर जल अर्पण के लिए आते हैं। रेलवे के इस निर्णय से श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी। पहले से चल रही राहुल किला एक्सप्रेस, पुरी एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस और गंगासागर एक्सप्रेस का संचालन भी पूर्ववत जारी रहेगा। रेलवे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखेगा। भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर सहित अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। बताया गया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
समस्तीपुर/जयनगर 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन में बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने जयनगर से जसीडीह तक तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें अप और डाउन दोनों दिशा में चलेंगी। ट्रेन संख्या 05597 और 05598 का संचालन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को किया जाएगा। ट्रेन जयनगर से खुलकर दरभंगा, हायाघाट, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बरौनी होते हुए देवघर तक जाएगी। स्टेशन सुपरिटेंडेंट रमेश कुमार ने बताया कि रेलवे ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
स्पेशल ट्रेन रात 10 बजे जयनगर से रवाना होगी, यह ट्रेन दरभंगा से 11 बजकर 50 मिनट व समस्तीपुर में रात 1:50 में रवाना होगी और अगली सुबह 9:15 बजे जसीडीह पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 1 बजे आसनसोल से चलेगी और 2:40 बजे जसीडीह से रवाना होकर अगली सुबह 4:20 बजे जयनगर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन चलने से जल चढ़ाने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
