Patna

हाईटेंशन की चपेट में आया परिवार, बेटी की मौत; मां की हालत नाजुक

कानपुर में गुरुवार को एक परिवार 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। झटके से पिता-बेटा दूर जा गिरे, लेकिन मां-बेटी बुरी तरह झुलस गईं। घरवालों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। महिला उर्सला के बर्न वार्ड में भर्ती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अमित के परिवार में पत्नी कीर्ति, बेटी काव्या (11) और बेटा अंश (7) है। अमित ने बताया कि दोपहर 3 बजे वह खाना खाने आए थे। इस दौरान बारिश हो रही थी, जिस कारण बालकनी में पानी भरा हुआ था। तभी हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर

 

सोनभद्र में बैंक कर्मी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर; मुकदमा दर्ज

 

 

सोनभद्र में गुरुवार रात बाइक सवार दो युवकों ने आपसी रंजिश में एक बैंक संविदा कर्मचारी को गोली मार दी। बाइक सवार बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। अनिकेत कुमार इंडियन बैंक की मधुपुर शाखा में संविदा पर कार्यरत है। घटना दुवारी मोड़ के पास रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की है।

 

गुरुवार रात करीब 8:30 बजे, अनिकेत बैंक मैनेजर को उनके घर छोड़कर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। हिंदुवारी तिराहा पहुंचते ही दो बाइक सवार युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक गोली चला दी। गोली लगते ही अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!