Patna

SP ने 25 हजार रुपए लेते धरा,भीम आर्मी नेता दलाली करते रंगे हाथ पकड़ाया

पटना.बेतिया जिले के एसपी कार्यालय परिसर से बुधवार को एक बड़ा खुलासा हुआ, जब खुद को सामाजिक कार्यकर्ता और भीम आर्मी नेता बताने वाला दीपक राम, एक फरियादी से पैसे मांगते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस कार्रवाई को स्वयं एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने अंजाम दिया, जो अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, कालीबाग निवासी विजय कुमार अपने जमीनी विवाद को लेकर न्याय की उम्मीद में एसपी कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन परिसर में मौजूद दीपक राम ने उन्हें “मदद का भरोसा” देकर संपर्क साधा और कहा कि वह एसपी से बात कर उनका काम करवा देगा.इसके बदले दीपक ने विजय से ₹25,000 की मांग की। विजय कुमार ने पहले तो भरोसा किया, लेकिन जब बात संदिग्ध लगी तो पूरा मामला एसपी डॉ. शौर्य सुमन तक पहुंच गया।

 

एसपी ने स्वयं की कार्रवाई, आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

 

सूचना मिलते ही एसपी डॉ. शौर्य सुमन तुरंत कार्यालय से बाहर निकले और मौके पर पहुंचकर दीपक राम को फरियादी के साथ आपत्तिजनक परिस्थिति में धर दबोचा। इसके बाद दीपक को नगर थाना भेज दिया गया और विजय कुमार के आवेदन पर FIR दर्ज की गई।

 

लंबे समय से पैरवी के नाम पर करता था ठगी

 

डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि दीपक राम लंबे समय से एसपी कार्यालय परिसर में सक्रिय था। वह लगातार फरियादियों से पैसे वसूलकर खुद को नेता और सामाजिक कार्यकर्ता बताकर धोखाधड़ी करता आ रहा था। उस पर पहले से नजर थी और इस बार पुख्ता सबूत मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

 

कार्रवाई से पैरवीकारों में हड़कंप

 

एसपी की इस सीधी और सख्त कार्रवाई के बाद जिलेभर के दलालों और फर्जी पैरवीकारों में हड़कंप मच गया है। खासकर वे लोग, जो प्रशासनिक कार्यालयों में नेता, पत्रकार या समाजसेवी बनकर लोगों को गुमराह करते थे, अब चुप्पी साधे हुए हैं।स्थानीय लोगों ने एसपी की इस तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे सभी फर्जी दलालों पर लगातार कार्रवाई की जाए, ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया में ईमानदारी और पारदर्शिता बनी रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!