मौसम अपडेट:बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट:5 दिन तक लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
पटना.मानसून ने बिहार को पूरी तरह से कवर कर लिया है। आज यानी गुरुवार को राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों तक पूरे बिहार में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
बीते 24 घंटे में पटना में सुबह से बारिश होती रही। दोपहर में हल्की बारिश हुई फिर शाम को मौसम सामान्य हो गया। वहीं, भागलपुर, मुंगेर, बेतिया, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में भी बरसात हुई।
अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा तापमान
पटना मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रहेगा।मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि, बादल छाए रहने और लगातार बारिश की वजह से उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
कब और कहां होगी भारी बारिश
शुक्रवार को पूरे बिहार में बारिश के आसार बने रहेंगे। खासकर कटिहार, कैमूर और रोहतास जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, सभी जिलों में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।शनिवार को गया, नवादा, रोहतास, कैमूर और शेखपुरा जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने कहा है कि, 7 जुलाई तक पूरे बिहार का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी।
बीते 24 घंटे में मौसम का हाल
पटना, भागलपुर, मुंगेर, बेतिया, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में बुधवार को बारिश हुई है।वहीं, रोहतास के नौहट्टा में महादेव खोह वाटर फॉल में अचानक पानी बढ़ गया। पानी की रफ्तार देख आसपास के दुकानदार अपने-अपने दुकान को छोड़कर भागने लगे। पानी देख टूरिस्ट भी वहां से चले गए।
रोहतास के नौहट्टा में महादेव खोह वाटर फॉल में अचानक पानी बढ़ गया, जो सीधे शिव मंदिर के ऊपर गिरता दिखा.महादेव खोह के पास भगवान शिव की एक मंदिर है। झरने का पानी मंगलवार को सीधे शिव मंदिर के ऊपर गिरता दिखा। नजारा कुछ ऐसा था, मानो महादेव का जलाभिषेक हो रहा हो। इसका वीडियो भी सामने आया है।पिछले 24 घंटे के दौरान 35.2 डिग्री के साथ छपरा सबसे गर्म जिला रहा। जबकि सबसे कम बांका में 32.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
पटना में कल कैसा रहेगा मौसम
पटना में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। दोपहर बाद शहर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहेगा। हवा में नमी बनी रहेगी, जिससे हल्की उमस महसूस हो सकती है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
