आज का मौसम:26 जिलों में बारिश का अलर्ट:बाकी जिलों में सामान्य रहेगा मौसम,देखे डिटेल
पटना.मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज राज्य के 26 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पटना, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्णिया तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि, बादल छाए रहने की उम्मीद है।
पिछले महीने यानी जून में 36% कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, जून में सामान्य रूप से 174.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 113.6 मिमी ही बारिश ही रिकॉर्ड की गई।मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार जुलाई महीने में बिहार के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।जुलाई में बिहार में औसत वर्षा 340.5 मिमी होती है, लेकिन मानसून की रफ्तार धीमी रहने के कारण सामान्य से कम बारिश दर्ज की जाएगी।
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटे में पटना, भागलपुर, भोजपुर, मुंगेर, लखीसराय में तेज बारिश हुई है। राजधानी पटना में सुबह बारिश हुई। दोपहर में भी धूप निकल गई। इसके बाद देर शाम मौसम अचानक बदलाव हो गया और कुछ इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को थोड़ी राहत को मिली, लेकिन हवा में नमी के कारण उमस बना रहा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
