Patna

गाली देने वालों के लिए हमारे प्रवक्ता ही काफी’ तेजस्वी यादव ने बताया मौलाना का मतलब

पटनाः बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के हर हफ्ते आदेश बदले जा रहे हैं। पुराने आदेशों को बदला जा रहा है, यह साफ दिखता है कि आयोग स्वयं सुनिश्चित नहीं है कि वह क्या करना चाहते हैं। अभी तक कोई सर्वदलीय बैठक नहीं हुई है, कल भी हम लोगों ने समय मांगा है चुनाव आयोग से, लेकिन अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं मिला। चुनाव की तरफ से जो दलील दी गई है उससे ही उसकी मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को लेकर कही ये बात

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग से हमारी पांच मांगे हैं। 2003 की मतदाता सूची को आधार मानने को निरस्त किया जाए। जो व्यावहारिक विकल्प हैं उनको अपनाया जाए। एक सर्वदालीय बैठक बुलाई जाए। न्यायिक निगरानी संसदीय जांच कराई जाए। जब से हम लोगों ने आपत्ति जताई है, चुनाव आयोग ने कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया है, आयोग सूत्रों के हवाले से खबर चलवाता है।

 

तेजस्वी यादव ने उठाया ये सवाल

 

फोटो की व्यवस्था चुनाव आयोग को करनी चाहिए, फोटो कौन रखता है घर पर, बाढ़ में कौन खिंचवाता रहेगा। 6 दिन में कई जगहों पर 99.99 प्रतिशत जगहों पर प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। अब बचे सिर्फ 19 दिन। 19 दिन में कैसे हो जाएगा। 15 जून के बाद फ्लड फाइटिंग का काम बिहार में शुरू हो जाता है। बचाव राहत में ही लोग लग जाते हैं। सब वोटर वाले काम में लग जायेंगे तो लोगों को कौन बचाएगा।

 

 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग दो दिन से मुझे गाली दे रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए हमारे प्रवक्ता ही काफी हैं। मुझे मौलाना बोल रहे हैं, इसका मतलब तो विद्वान होता है। जेडीयू दफ्तर में पीएम मोदी की तस्वीर लगाये जाने पर तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू बीजेपी का प्रकोष्ठ बन गया है। जेडीयू को बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है। जदयू को तोड़ने की कोशिश तो शुरू से ही हो रही थी, अब यह दिखने लगा है। चाचा जब हमारे पास आए थे उसी समय बीजेपी ने जेडीयू को तोड़ना शुरू कर दिया था। झारखं- महाराष्ट्र में जब ऑपरेशन लोटस चल रहा था उस समय बिहार में भी चल रहा था।

 

बीजेपी ने तेजस्वी का जारी किया नया पोस्टर

 

वहीं, बीजेपी बिहार एक्स हैंडल से तेजस्वी यादव का AI फोटो जारी कर आरजेडी पर निशाना साधा गया है। बीजेपी ने एक्स पर एक फोटो शेयर कर लिखा, ”शिकारी शातिर है- दाना दिखा रहा। जाल छिपा रहा।दाना उसका बहाना है। जाल उसकी चाल है”।.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!