Samastipur

समस्तीपुर:शराब के नशे में शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचा सरकारी अमीन हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर.हसनपुर.अंचल के एक सरकारी अमीन को शराब के नशे में मंगलवार को हसनपुर थाना परिसर पहुंच कर मंहगा करना महंगा पड़ गया। थाने की पुलिस ने शराब के नशे में धुत सरकारी अमीन मनोज कुमार रजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सरकारी अमीन के साथ थाना पहुंचे एक अन्य नशेड़ी परीदह पंचायत के बेलोन निवासी सत्यनारायण यादव के पुत्र कैलाश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस ने सरकारी अमीन सहित दोनों नशेड़ियों को मेडिकल जांच कराने के बाद मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी रामचंद्र रजक का पुत्र मनोज कुमार रजक हसनपुर अंचल में सरकारी अमीन के पद पर कार्यरत है। जानकारी के अनुसार बड़गांव में मापी के दौरान किसी व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई। मोबाइल छिना झपटी की बात भी सामने आई।

 

 

इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी अमीन एक अन्य व्यक्ति के साथ स्थानीय थाना परिसर पहुंचा। जिस समय वह थाना पर पहुंचा, वह शराब के नशे में था। सरकारी अमीन की बातचीत की शैली व असंतुलित रवैया को देखकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सरकारी अमीन व उसके साथ आए एक अन्य व्यक्ति शराब के नशे में था। इस कारण दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई और बाद में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!