समस्तीपुर:बाइक और मैजिक की टक्कर में छात्र की मौत, नई बाईक से…
समस्तीपुर में बाइक और मैजिक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मैजिक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान दरभंगा के कुशेश्वर स्थान थाना जिरौना गांव निवासी महेंद्र चौपाल के बेटे राजकुमार चौपाल (20) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक के भाई जयराम चौपाल ने बताया कि भाई बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए हसनपुर आ रहा था। इसी दौरान हसनपुर से बेलसंडी की ओर एक मैजिक जा रही थी। गंगासागर पोखर के अगले पुल के पास हादसा हो गया।
घटना में भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिली। जिसके बाद परिवार के लोग हसनपुर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। हसनपुर थाने के हसनपुर-बेलसंडी रोड के गंगासागर पोखर के पास की घटना है।
पार्ट वन का छत्र था राजकुमार
मृतक के भाई ने बताया कि राजकुमार पार्ट वन का छात्र था। कॉलेज आने-जाने के लिए ही बाइक की खरीदारी की थी। जिसकी आज सर्विसिंग की टाइम थी। जिस कारण वह अकेले ही घर से हसनपुर आ रहा था। बाइक की खरीदारी उसने हसनपुर से की थी.रोसड़ा की डीएसपी सोनल कुमारी ने कहा कि बाइक और मैजिक के बीच हुई टक्कर में युवक की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दुघर्टनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
