Patna

यात्रियों को आज से अधिक रेल किराया चुकाना होगा, 5 से 15 रुपय तक हुआ बढ़ोतरी

पटना.ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर मंगलवार से टिकट दर का बोझ बढ़ जाएगा। रेलवे ने लंबे समय बाद किराये में बढ़ोतरी की है। यह एक जुलाई से लागू हो गया। जनरल कोच में 500 किमी की दूरी तक के ट्रेन किराये में बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि 501 से 1500 किमी तक के किराये में 5 रुपए की वृद्धि की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं, 2500 किमी तक की दूरी के लिए 10 रुपए और 2501 से 3000 किमी की दूरी के लिए 15 रुपए की वृद्धि हुई है। 501 से 3000 किमी तक सफर करने वाले यात्रियों को पहले से अधिक किराया लगेगा। रेलवे ने पांच साल बाद एसी, नॉन एसी और सेकंड क्लास कोच के किराये में बढ़ोतरी की है। सेकंड क्लास में आधा पैसा प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ा है। नॉन एसी या स्लीपर में एक पैसा प्रति किलोमीटर और एसी में दो पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी होगी।

 

आधार से लिंक होने पर ही तत्काल टिकट बुक होगा

 

रेलवे एक जुलाई से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के नियम बदलने जा रहा है। ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट का आधार से लिंक होना जरूरी होगा। जिन यूजर्स ने अभी तक अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक नहीं किया है, वे ऑॅनलाइन तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

 

ट्रेन रवाना होने से 8 घंटे पहले आरक्षण चार्ट जारी होगा

 

ट्रेन के रवाना होने से 8 घंटे पहले आरक्षण चार्ट जारी किया जाएगा। इससे वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को यात्रा के 8 घंटे पहले ही पता चल जाएगा कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। अभी तक यह चार्ट सिर्फ 4 घंटे पहले बनता था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!