पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:रात 1 बजे एयरपोर्ट डायरेक्टर को ईमेल भेजा
पटना.पटना एयरपोर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल से पटना एयरपोर्ट निदेशक के ऑफिशियल ईमेल पर kyoandroadkil@atomicmail.io से भेजी गई है। धमकी भरा ईमेल एयरपोर्ट प्रशासन काे 28 जून की देर रात 1:39 बजे मिला।
एयरपोर्ट प्रशासन ने इस मेल काे 29 जून काे 6 बजकर 6 मिनट पर नोटिस किया। बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन से लेकर आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया।मामले की गंभीरता काे देखते हुए एयरपोर्ट की बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी 29 जून की सुबह 6:50 बजे सक्रिय हुई। उसके बाद हवाई अड्डे के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई पर कहीं कुछ नहीं मिला।
पटना के हवाई अड्डा थाना में केस दर्ज
एयरपोर्ट के चीफ सिक्योरिटी अफसर बिक्की सिंह के लिखित आवेदन पर हवाई अड्डा थाना में केस दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल एस्टोनिया की ईमेल सर्विस कंपनी के माध्यम से दी गई है। किसी शरारती तत्व का हाथ है।
हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक धमकी भेजने वाला आरोपी नहीं पकड़ा गया है। धमकी देने के पीछे उसकी मंशा क्या थी, पकड़े जाने पर ही क्लियर हो पाएगा।
ईमेल भेजने वालों की पहचान करने में लंबा समय लगेगा
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट मुकेश चौधरी बताते हैं, इस धमकी भरे ईमेल भेजने वालों की पहचान करने में लंबा समय लगेगा। अगर मोबाइल नंबर से ईमेल बना हाेगा ताे वह वर्चुअल नंबर से बना हाेगा। पटना पुलिस काे जांच में यह देखना हाेगा कि भारत या किसी राज्य के किन-किन लाेगाें ने इस ईमेल सर्विस की मदद ली।
उन लाेगाें से पूछताछ करने के बाद पुलिस काे क्लू मिल सकता है। हालांकि, पुलिस के लिए यह भी चुनौती हाेगी। अगर भारत से इस ईमेल का यूज हुआ हाेगा ताे उसने विदेश के इंटरनेट प्राेटाेकाॅल एड्रेस का यूज किया हाेगा।
पुलिस को सीधे जानकारी नहीं देती एस्टोनिया
एस्टोनिया की यह इनक्रिप्टेड ईमेल सर्विस कंपनी है। atomicmail.io। 2024 से यह कंपनी ईमेल सर्विस दे रही है। यह किसी भी देश की पुलिस काे सीधे जानकारी नहीं देती है। एस्टोनिया के काेर्ट के आदेश के बाद ही जानकारी देती है। यह बात कंपनी की शर्तों में लिखी है।यही नहीं, पटना पुलिस काे CBI के माध्यम सेम्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रिटिज (मलाट) के तहतजाना हाेगा। अगर इस ईमेल में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्कका इस्तेमाल हुआ हाेगा ताे पुलिस के लिए धमकी देनेवालाें की पहचान करनी बड़ी चुनौती हाेगी।
इससे पहले 18 जून, 2024 काे ईमेल से पटना एयरपोर्ट काे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पिछले साल 12 मई काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से कुछ देर पहले पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इन दोनों मामलों में केस दर्ज हुआ पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
