दलसिंहसराय पहुंची DGP ने कहा वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित वाहन चेकिंग और शराब माफियाओं पर निगरानी रखे
दलसिंहसराय,दरभंगा की डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने सोमवार को दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया.निरीक्षण से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीएसपी विविक कुमार शर्मा को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव पर जोर दिया.क्षेत्र में शराब माफियाओं और अवैध रूप से धन कमाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया।
डीआईजी ने शाम 7 से 9 बजे तक सभी पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया.उन्होंने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी,नियमित वाहन चेकिंग और शराब माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखने को कहा.महत्वपूर्ण मामलों का त्वरित निपटारा करने का निर्देश भी दिया.उन्होंने पुलिस और जनता के बीच मित्रवत व्यवहार बनाए रखने और नैतिक पुलिसिंग पर जोर दिया।
आगामी पर्व को लेकर जिला के कई अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया.मौके पर डीएसपी पटोरी,डीएसपी हेड क्वार्टर,दलसिंहसराय सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद,थानाध्यक्ष मो.इरसाद आलम,संबंद्ध इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार,डीएसपी ऑफिस के रीडर संकेत कुमार, दीपांशु सिंह,आशुतोष कुमार,चंदा कुमारी और लखेंद्र पासवान मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
