दलसिंहसराय नप के स्वच्छता पदाधिकारी के द्वारा अव्यवहारिक तरीके से पेश आने पर पार्षदो ने दिया धरना
दलसिंहसराय नगर परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को वार्ड के कई पार्षदों ने अपनी मांग को लेकर धरना दिया.
प्रशासनिक भवन के भूतल एवं सीढ़ी पर पार्षदों द्वारा दोपहर में शुरू धरना का समापन शाम में नप इओ से वार्ता के बाद समाप्त हुआ.
इससे पूर्व नप इओ के आने पर वार्ड पार्षद बीरेंद्र झा,पवन कुमार, इमरान शकील, गजेंद्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि रामध्यान राय आदि ने अपने आक्रोश का इजहार किया.
नप इओ प्रकोष्ठ में चलकर बात करने का पार्षदों से अनुरोध कर रहे थे.
लेकिन नाराज पार्षदों का कहना था कि वार्ड 26 के पार्षद पवन कुमार के साथ सम्मानजनक बात करने की जगह अव्यवहारिक तरीके से पेश आनेवाले स्वच्छता पदाधिकारी को बुलाकर पार्षदों के समक्ष उनसे उनके द्वारा किये व्यवहार के बारे में पूछें कि ऐसा क्यों किया.अन्य उपस्थित सभी पार्षदों का भी कहना था कि इओ के अलावे अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी वार्ड पार्षदों से सम्मानजनक व्यवहार नहीं करते हैं.पार्षद पवन कुमार ने बताया कि जनहित से जुड़े कार्यों की बात जब वे कार्यालय में स्वच्छता पदाधिकारी से करने आये तो उन्होंने अनुचित व्यवहार किया.हालांकि इओ के बार-बार अनुरोध करने एवं सम्बंधित कर्मी पर लगाये गये आरोप के सम्बंध में माफी मांगने पर पार्षद शांत हुये तथा धरना समाप्त किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
