50 साल के शख्स ने किया नाबालिग से रेप:लड़की के चिल्लाने पर पहुंचा भाई, लात-घूंसों से पीटा
पटना.मोतिहारी में एक बुजुर्ग (50) ने सड़क किनारे नाबालिग (14) से रेप किया। नाबालिग शौच के लिए गई थी, तभी आरोपी ने उसे दबोच कर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मौके से भागने लगा, तभी पीड़िता ने चिल्लाना शुरू किया।बहन की आवाज सुनकर 300 मीटर की दूरी पर खड़ा भाई मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। हंगामा होने पर आस-पड़ोस के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए। सभी ने मिलकर करीब 15 मिनट तक आरोपी को लात-घूंसे से पीटा। घटना शुक्रवार की है।
इसके बाद उसे घसीटते हुए थाने ले जाने लगे। इसी बीच डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आरोपी को भीड़ से छुड़ाते हुए अपने साथ देर रात 12 बजे थाने ले आई।शनिवार को पीड़िता के परिजन ने थाने में केस दर्ज करवाई। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान शकील अख्तर(50) के रूप में हुई है। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र की है।
शौच के लिए गई नाबालिग से दुष्कर्म
पीड़िता के बड़े भाई ने बताया कि ‘शुक्रवार को बहन मेरे साथ मेन टाउन में शॉपिंग करने गई थी। देर रात दोनों बाइक से सुगौली थाना में स्थित घर लौट रहे थे। इस दौरान बंजरिया थाना क्षेत्र के पास बहन ने मुझसे कहा- बाइक रोको, मुझे शौच जाना है। मैंने मना भी किया, क्योंकि वहां बहुत अंधेरा था। लेकिन वो नहीं मानी और जिद पर अड़ गई।’
‘मैंने गाड़ी रोक दी और उसे शौच के लिए भेज दिया। मैं अपने बाइक पर वेट कर रहा था। करीब 10 मिनट होने के बाद उसकी चिल्लाने की आवाज आई। मेरे से करीब 300 मीटर की दूरी पर वो थी। जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि मेरी बहन जमीन पर अधमरे हालत में पड़ी है। वहीं, एक 50 साल का व्यक्ति भागने की तैयारी में है।’
‘मैंने बिना कुछ सोचे समझे आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद बहन ने बताया कि, आरोपी ने उसके साथ रेप किया है। हमलोगों के चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी।’
’15 मिनट तक मारपीट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोपी को पकड़ा और अपने साथ थाने ले गई। शनिवार को हमलोग भी बंजरिया थाना क्षेत्र पहुंचे। वहां पर आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया।’
आरोपी पहले भी कर चुका है लड़कियों के साथ छेड़खानी
ग्रामीण ने बताया कि, आरोपी पहले भी इसी तरह राह चलते लड़कियों के साथ छेड़खानी करता था। इसको लेकर कई बार समाज के लोगों ने पंचायत भी बैठाई थी। हर बार मामला शांत हो जाता था। आरोपी शादीशुदा है। उसके बच्चे हैं।
मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को भेजा जेल
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि ‘सिसवनिया निवासी आरोपी शकील अख्तर को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आज उसे जेल भेजा गया है।’
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
