Patna

मौसम अपडेट:पूरे प्रदेश में आज बारिश की चेतावनी:पटना समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम. पटना.बिहार में अब मानसून पूरी तरीके से एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को 38 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। जिसमें 19 जिलों के लिए ऑरेंज तो बाकी 19 में यलो अलर्ट है।विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान में भी अगले 4 से 5 दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा।रविवार को पटना समेत 7 जिलों में तेज बारिश हुई। कई इलाकों में जलजमाव भी हो गया। वहीं, बक्सर और नालंदा में आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग सहित दो की मौत हो गई।

 

19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

 

मौसम विभाग ने पटना, नालंदा, गया सहित 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज समेत 19 जिलों में यलो अलर्ट है।

 

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार निर्धारित तिथि से पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। आम तौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर करता है, लेकिन इस साल 29 जून 2025 को ही यह पूरा हो गया।

 

पूरे देश में मानसून सक्रिय

 

विभाग ने बताया कि रविवार को मानसून राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के शेष हिस्सों और दिल्ली के बाकी हिस्सों में भी पहुंच गया है। साथ ही पूरे देश में मानसून सक्रिय हो गया है।विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के समय से पहले पहुंचने से खरीफ फसलों की बुआई में तेजी आएगी और जलस्तर को भी लाभ होगा।

 

36.1 डिग्री के साथ छपरा सबसे गर्म जिला

 

पिछले 24 घंटे के दौरान 3 जिलों का तापमान 36 डिग्री के करीब रहा। 36.1 डिग्री के साथ छपरा सबसे गर्म जिला रहा। जबकि दरभंगा और मोतिहारी का 36.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पटना में पूरे दिन बादल छाए रहे। बारिश भी हुई।

 

मौसम विभाग की सलाह

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी चेतावनियों को सीरियस लें। स्थानीय प्रशासन के जारी निर्देशों का पालन करें। खासकर ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में जलजमाव, लैंड स्लाइड, बिजली गिरने और सड़क हादसों की आशंका रहती है, ऐसे में जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। विभाग ने यह भी कहा कि अगर बिजली गिरने की आशंका हो तो मोबाइल का उपयोग करने से बचें और ऊंचे स्थानों पर खड़े न हों।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!