Darbhanga

अकासा एयर की दरभंगा से मुंबई के लिए इस दिन से शुरू होगी फ्लाइट सेवा,देखे डिटेल

दरभंगा: अकासा एयर की ओर से दरभंगा से मुंबई के लिये फ्लाइट सेवा शुरू करने करने से सीधी चुनौत स्पाइसजेट एयरलाइंस को मिलेगी. अब तक मुंबई- दरभंगा- मुंबई सेक्टर के बीच केवल स्पाइसजेट एयरलाइंस की ओर से एक विमान उड़ान भर रही थी. अब इस सेक्टर में हवाई यात्रा के लिये यात्रियों को अकासा एयर की ओर से भी सुविधा प्रदान की जायेगी. फिलहाल दरभंगा एयरपोर्ट से कुल छह जोड़ी फ्लाइट अलग-अलग सिटी के लिये उड़ान भरती है. इनमें दिल्ली के लिये तीन, कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद के लिये एक-एक जोड़ी फ्लाइट उड़ान भरती है. दरभंगा एयरपोर्ट से छह जोड़ी विमान में तीन जोड़ी इंडिगो एयरलाइंस, दो जोड़ी फ्लाइट स्पाइसजेट और एक जोड़ी अकासा एयर की है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग और टेकऑफ की हुई जांच

पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा, फ्लाइट की सेफ टेकऑफ और लैंडिंग के पैरामीटर की जांच की गयी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के पदाधिकारियों की सात सदस्यीय टीम ने एयरपोर्ट परिसर और विभिन्न सेंटरों की बारीकी से जांच की. इस दौरान पदाधिकारियों ने पटना एयरपोर्ट के रनवे क्षेत्र, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और नवनिर्मित परिसर की गहन जांच कर रिपोर्ट तैयार की है. इसके साथ ही विमान की सेफ टेकऑफ और लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट परिसर में पायलट से भी बात कर विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की. पदाधिकारियों ने दो दिनों तक विमानों के फिटनेस की जांच प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही एयरपोर्ट ऑथिरिटी की ओर से भी रनवे की लंबाई बढ़ाने के लिए सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गयी. इस पर पदाधिकारियों ने रनवे के विस्तारीकरण में आने वाली बाधाओं से डीजीसीए की टीम को अवगत कराया.

 

विमान की पार्किंग के लिये तैयार किया जायेगा एप्रॉन

पटना एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग को डिमोलिश किया जा रहा है. डीजीसीए की टीम ने विमान की पार्किंग के लिए तैयार किये जा रहे अप्रॉन एरिया का भी जायजा लिया. इसके साथ ही रनवे के किनारे घांस की कटाई की तारीफ करते हुये मॉनसून सीजन में भी विशेष ध्यान देने की नसीहत दी. डीजीसीए के पदाधिकारियों ने रनवे के आस-पास के संकेतों को विजिबल बनाये रखने की सलाह दी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!