बेगूसराय में एग्जाम देने जा रही छात्रा की मौत:घर से 200 मीटर दूर ट्रक ने रौंदा,सड़क जाम
बेगूसराय में सड़क हादसे में एग्जाम देने जा रही छात्रा की मौत हो गई। घर से 200 मीटर दूर तेज रफ्तार ट्रक(BR 01GA-7978 ने) ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान वार्ड नंबर-18 निवासी ग्राम कचहरी सदस्य अजय यादव की बेटी तनीशा कुमारी(14) के तौर पर हुई है। 10वीं क्लास में पढ़ती थी। हादसे के बाद मौके से भाग ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
गुस्साए लोगों को समझाते हुए पुलिस टीम।
एसडीपीओ ने लोगों को समझाया
गुस्साए ग्रामीणों ने बेगूसराय-वीरपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर सिंघौल, लोहिया नगर और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। फिर भी जाम नहीं खुला। इसके बाद एसडीओ अनिल कुमार पहुंचे। मुआवजा और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
लापरवाही से हुआ हादसा
ग्रामीणों ने कहा कि लापरवाही से हादसा हुआ है। घनी आबादी रहने के कारण जगह-जगह ब्रेकर बनना चाहिए। स्पीड पर भी लगाम लगाने की जरूरत है। आए दिन लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
