दलसिंहसराय:घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को कार ने रौंदा;हुई मौत
दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय – समस्तीपुर भाया कोनैला सड़क मार्ग के कामरांव में शनिवार की सुबह कार ने घर के बाहर खेल रहे एक चार साल के बच्चे को रौद दिया. जिसे आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया.जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर व गाड़ी को लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया.मृतक की पहचान महनाईया वार्ड 15 निवासी मो.आसिक के पुत्र मोहम्मद राजा(4)के रूप में हुई है.स्वजनों के अनुसार घर के पास स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के पास वह खेल रहा था तभी स्कुल के पास आई एक कार ने उसे कुचल दिया।
जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया.जिसके बाद आक्रोषित लोगो द्वारा कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया. सुचना पर पहुंची पुलिस लोगो को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया. वही पकड़ाये ड्राइवर व कार को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
