Patna

पटना सिक्स लेन में स्टंट वायरल,360 डिग्री में पिकअप घुमाया तो चलती बाइक पर खड़े होकर बनाई रील

पटना में 4 दिन पहले शुरू हुए सिक्स लेन पुल पर स्टंटबाजी के 2 वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पिकअप ड्राइवर गाड़ी को पुल के बीच 360 डिग्री में घुमाते दिख रहा है।दूसरे वीडियो में 2 बाइक सवार पुल पर स्टंट करते दिख रहे हैं। एक युवक चलती बाइक पर खड़ा हो जाता है, जबकि दूसरा युवक बाइक को लहराता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ये दोनों रील X और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो में स्टंट करने वाले लड़कों की पहचान करने में जुटी है।2 दिन पहले स्टंट के चक्कर में इसी पुल पर एक नाबालिग की मौत हो गई थी। 4 दिन पहले CM नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-रुस्तमपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया था।

 

डायल 112 की पेट्रोलिंग शुरू हुई

 

स्टंटबाजी को लेकर रुस्तमपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि, ‘पुल पर स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की जांच कर लड़कों को पहचान की जा रही है।’

 

‘डायल 112 की टीम लगातार पुल पर पेट्रोलिंग कर रही है ताकि स्टंट करने वालों पर एक्शन लिया जाए। पुलिस ने इनलोगों से सिक्स-लेन पुल पर ही उठक-बैठक भी करवाई है। इसके बाद इन्हें छोड़ दिया गया।’वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर CCTV कैमरे लगाए जाएं, ताकि स्टंट करने वाले लड़कों की तुरंत पहचान हो पाए।

 

2 दिन पहले रील बनाने में नाबालिग की हुई थी मौत

 

25 जून की रात 8 बजे इसी पुल पर रील बनाने के दौरान 2 अपाचे बाइक की टक्कर हुई थी। इसमें 15 साल के बिट्‌टू कुमार की मौत हो गई थी। यह हादसा ब्रिज के पाया नंबर 15 के पास हुआ था।25 जून को इसी पुल पर रील बनाने के दौरान 15 साल के बिट्‌टू की मौत हो गई थी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!