शराबबंदी कानून लागू करने वाला ASI ही निकला शराबी:घोसी थाने में था तैनात,निलंबित
पतना.जहानाबाद में शराबबंदी कानून का पालन कराने वाला पुलिसकर्मी ही शराब पीकर हंगामा करता पकड़ा गया। घोसी थाने में पदस्थापित ASI राजकिशोर चौधरी गुरुवार की देर रात शराब के नशे में अपने सहयोगियों से दुर्व्यवहार कर रहा था।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने SDPO संजीव कुमार को जांच का निर्देश दिया। SDPO ने मौके पर पहुंचकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें ASI के शराब पीने की पुष्टि हुई। यह घटना ऐसे समय में सामने आई जब महज 2 दिन पहले ही मद्य निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों ने नशा न करने की शपथ ली थी।
कोर्ट में किया गया पेश
ASI को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पूछताछ में उसने शराब के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। SP विनीत कुमार ने आज आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन में हाजिर कर दिया है। साथ ही पुलिस महानिदेशक से उसका तबादला जिला मुख्यालय से दूर करने का अनुरोध किया है।
पहले भी सामने आए ऐसे मामले
घोसी थाने में यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले भी एक पुलिसकर्मी पर शराब पीने का आरोप लगा था, लेकिन जांच में पुष्टि नहीं हुई थी। उत्पाद विभाग शराब कारोबारियों और शराबियों के खिलाफ अभियान चला रहा है, लेकिन कानून का पालन कराने वाले ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
