Samastipur

समस्तीपुर में मोबाइल देखते-देखते बिजली के बोर्ड से सटा,करंट से 9 साल के बच्चे की मौत

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने के मोरदिवा गांव में रविवार देर शाम करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के दीपक दास के बेटे किशन कुमार (9) के रूप में की गई है। सदर अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक के चाचा रुपेश ने बताया कि परिवार के लोग गर्मी की वजह से दरवाजे पर थे। भतीजा किशन परिवार के अन्य बच्चों के साथ घर में मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान घर से अंदर से चीखने की आवाज आई। जिसके बाद परिवार के लोग घर के अंदर पहुंचे।किशन बिजली के बोर्ड से सटा हुआ था। यह देख कर लोगों ने पहले मेन स्विच से लाइन काटा, फिर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

सदर अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

 

बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता था। वह गांव के ही एक निजी विद्यालय में पढाई करता था। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने कहा कि करंट लगने से बच्चे की मौत की सूचना सदर अस्पताल दी गई है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। शव का पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!