Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल से बच्चा हुआ चोरी, मंदिर पर मिला,सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ चोर

समस्तीपुर।सदर अस्पताल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इमरजेंसी वार्ड के सामने से एक 8 माह के मासूम बच्चे के गायब होने की खबर सामने आई। पीड़ित मां काजल देवी ने बताया कि वे बेटे के साथ अस्पताल परिसर में ही दो दिन से रह रही थीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शनिवार सुबह जब वह बच्चे को छोड़ कपड़ा धोने गईं, तभी कोई अज्ञात व्यक्ति उनके बेटे को उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में बच्चा एक मंदिर परिसर से बरामद हुआ।

 

 

अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, तो उसमें एक संदिग्ध उस बच्चे को लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। काजल देवी, अंगार घाट थाना क्षेत्र के डढिया वार्ड-7 निवासी हैं। पति अमरजीत कुमार दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। दो दिन पहले सास से झगड़े के बाद वे घर छोड़कर अस्पताल परिसर में रह रही थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!