Samastipur

समस्तीपुर में बाढ़ से पूर्व नावों की उपलब्धता सुनिश्चित,राहत सामग्री के लिए निविदा की प्रक्रिया..

समस्तीपुर।ग्रामीण विकास मंत्री और समस्तीपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक की शुरुआत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंत्री श्रवण कुमार और प्रभारी सचिव एन विजयलक्ष्मी को पौधा भेंट कर की। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई।बैठक में तटबंधों की मरम्मत, बाढ़ आश्रय स्थलों की पहचान और मरम्मती, नावों की उपलब्धता और राहत सामग्री की व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह ने बताया कि सभी नाविकों का निबंधन हो चुका है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नावों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। राहत सामग्री के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वही जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि बाढ़ के समय पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए भी निविदा पूरी कर ली गई है।

 

ताकि मवेशियों को चारा मिलने में कोई दिक्कत न हो। लघु जल संसाधन, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल और पीएचइडी के कार्यपालक अभियंताओं ने भी अपनी तैयारियों की जानकारी दी।बैठक में प्रभारी सचिव एन विजयलक्ष्मी, विधायक अशोक कुमार, डीएम रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे, जिला मत्स्य पदाधिकारी मो. नियाज उद्दीन, अपर समाहर्ता राजेश सिंह आदि मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!