समस्तीपुर:पेशाब करने के बहाने नगर थाने से पुलिस हिरासत से भाग निकला बैंक लूटकांड का आरोपी, मचा हरकम्प।
समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के आवासीय परिसर से बैंक लूट कांड का एक अपराधी फरार हो गया। जिसके बाद पुरे पुलिस महकमा में हरकम्प मच गया।बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के चर्चित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस के द्वारा वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र से 19 जून को देर रात्रि अपराधी की गिरफ्तारी की गई थी।गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य जगह पर बचे अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी।
हथकड़ी लगा ही अपराधी फरार हो गया
नगर थाना क्षेत्र के आवासीय परिसर से एक कमरे से हथकड़ी लगा ही अपराधी शुक्रवार को दिनदहाड़े फरार हो गया।जिससे पुरे पुलिस महकमे में हरकम्प मच गया।इस संबंध में सदर एसडीपीओ टू एएसपी संजय पांडे का बताना है कि नगर थाना कांड संख्या 113/25 महाराष्ट्र बैंक में जो लूट हुई थी उस कांड का पुलिस ने उद्वेदन भी किया था. इस सिलसिले में अपराधी को विदुपुर के मथुरापुर से चंदू पासवान की गिरफ्तारी कर उससे पूछताछ की जा रही थी।उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही थी ।
पेशाब करने के बहाने फरार हुआ अपराधी
नगर थाना के आवासीय परिसर में अपराधी चंदू पासवान को रखा गया था।वही पेशाब करने के बहाने गिरफ्तार आरोपी बाहर निकाला और मौका का फायदा उठा भागने में सफल रहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस हिरासत से भगाने के जुर्म में उस पर कांड दर्ज किया जाएगा और उसे त्वरित गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इसके लिए छापेमारी कर रही है।
कोर्ट से फरार हुए थे 5 अपराधी।
समस्तीपुर में कोर्ट हाजत से पिछले माह 5 अपराधी फरार हो गए थे।जिसमें एक पकड़ा गया था परन्तु चार अब तक पुलिस के गिरफ्त से दूर है. जिसे लेकर पुलिस द्वारा चारो कि गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है वही मुजफ्फरपुर जिला के पुलिस ने समस्तीपुर कोर्ट हाजत से फरार कैदी अरविंद सहनी के विरुद्ध 50 हजार और मंजीत कुमार के विरुद्ध 25 हजार इनामी भी घोषित कर दिया है।
कुणाल गुप्ता।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
