Patna

मौसम अपडेट:पटना,समस्तीपुर सहित पुरे बिहार में ऑरेंज अलर्ट:नदियों का जलस्तर बढ़ा

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। पटना में शुक्रवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला है और रिमझिम बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मानसून राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच चुका है। अगले 48 घंटों तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश होगी। पटना समेत दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

 

नवादा के गोविंदपुर पहाड़ियों में स्थित ककोलत वाटर फॉल में गुरुवार को तेज बारिश की वजह से अचानक पानी बढ़ गया। जिसके बाद यहां 20 जून तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।गयाजी में बारिश के बाद फल्गु नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। फल्गु का जलस्तर अचानक बढ़ने से 20 लोग फंस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने 18 लोगों का रेस्क्यू किया। 2 की मौत हो गई।

 

 

नवादा में लगातार हो रही बारिश के बाद ककोलत जलप्रपात में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने वाटर का पानी धीरे-धीरे बढ़ने के कारण एहतियातन पूरे कुंड को खाली करा लिया है। सुरक्षा कारणों से 20 जून तक पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।ककोलत में बुधवार रात 3 बार बाढ़ जैसी स्थिति बनी। गुरुवार को भी झरने से बड़ी मात्रा में पानी गिरता रहा। झारखंड क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश के कारण जलप्रपात के पानी में वृद्धि हुई है।

 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

 

बीते दिन यानी गुरुवार को सुबह-सुबह राजधानी पटना, औरंगाबाद और जहानाबाद में बारिश हुई। बांका, छपरा, जमुई और मधेपुरा में भी हल्की और तेज बारिश हुई। दोपहर होते-होते किशनगंज, शेखपुरा और अररिया में भी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद किशनगंज के कई इलाकों में जलजमाव हो गया।पटना में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे।

 

रक्सौल में कुछ घंटों की बारिश में भारत-नेपाल को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भर गया है।गयाजी में बीते 2 दिनों से हो रही रुक-रुककर बारिश के बाद फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ गया। बुधवार देर रात करीब 3 बजे के आसपास नदी में पानी का बहाव तेज हो गया।

 

इससे सिक्सलेन पुल के नीचे पिलर के पास सो रहे 20 लोग नदी की तेज धार में फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया। हालांकि, पिता और बेटे की मौत हो गई।युवक को रस्सी से ऊपर खींचा गया, उसने अपनी कमर में एक छोटे बच्चे को बांध रखा था।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार काे पूरे बिहार में प्रवेश कर गया है। गया में दूसरे दिन भी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। बीते दिन गया में 103 मिमी बारिश हुई।

 

 

रोहतास का पारा 4 दिन में 10 डिग्री गिरा

 

मानसून आने के बाद रोहतास में चार दिनों में 10 डिग्री पारा गिरा है। 16 जून को रोहतास का पारा 41.1 डिग्री था, जो 19 जून को घटकर 31.7 डिग्री हो गया। बांका में सबसे कम 26.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

 

 

11% अधिक बारिश की संभावना

 

इस साल बिहार में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि जून से सितंबर तक चलने वाले मानसून सीजन में 11% ज्यादा बारिश हो सकती है।

 

आमतौर पर बिहार में इस मौसम के दौरान औसतन 992 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार यह आंकड़ा पार होने की संभावना है। इसकी एक प्रमुख वजह ला-नीना प्रभाव को बताया जा रहा है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल अल-नीनो प्रभाव नहीं है, जो अक्सर भारत में कम बारिश का कारण बनता है। जबकि अल-नीनो की स्थिति में मानसून की बारिश दक्षिण अमेरिका की ओर शिफ्ट हो जाती है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!