पटना बेली रोड से टी-प्वाइंट तक ही 14 मीटर चौड़ा होगा गोला रोड
पटना.बेली रोड से टी-प्वाइंट तक ही गोला रोड 14 मीटर चौड़ा होगा। इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने एजेंसी का चयन कर लिया है। जुलाई के पहले सप्ताह से एजेंसी निर्माण कार्य शुरू करेगी। अधिकारियों के मुताबिक अभी गोला रोड 7 मीटर चौड़ा है। इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 14 मीटर की जाएगी। यह सड़क फोरलेन हो जाएगी। इसकी बेली रोड से टी-प्वाइंट तक लंबाई 2.2 किमी है।
इसके निर्माण पर 16 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके आगे अशोक राजपथ तक टू लेन सड़क ही रहेगी। कारण, फोरलेन में बदलने के लिए जगह नहीं है। इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान हुई थी।
उधर, जेपी गंगा पथ के कोईलवर तक विस्तार के लिए टेंडर जल्द जारी होगा। एजेंसी की चयन प्रक्रिया में दो-तीन महीने का समय लगेगा। चयनित एजेंसी बरसात बाद काम शुरू करेगी। दीघा से शेरपुर तक 18 किमी एलिवेटेड और शेरपुर से कोईलवर पुल तक बांध पर एटग्रेड सड़क का निर्माण होगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
