पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत शनिवार को छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलेगी, जाने कितना होगा किराया
पटना.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आठ कोच वाली पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को सीवान से वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। उस दिन सुबह 11:50 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन से रवाना होगी और रात 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 22 जून से ट्रेन का नियमित परिचालन होगा। यह शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत पाटलिपुत्र जंक्शन से दिन में 3:30 बजे खुलेगी। हाजीपुर शाम 4:08 बजे, मुजफ्फरपुर शाम 5 बजे, बापूधाम मोतिहारी शाम 6:23 बजे और सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा होते रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत गोरखपुर से सुबह 5:40 बजे खुलेगी। सुबह 10:50 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन, 11:40 बजे हाजीपुर और 12:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र 1 घंटा 50 मिनट में पहुंचेगी। वंदे भारत की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। लेकिन, मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक यह 40 किमी की ही स्पीड से चलेगी। बीच में जेपी सेतु के कारण इसकी रफ्तार प्रभावित हो रही है।
पाटलिपुत्र जंक्शन से किराया
स्टेशन एग्जीक्यूटिव चेयरकार
हाजीपुर 715 380
मुजफ्फरपुर 840 440
मोतिहारी 1045 540
सुगौली 1115 570
बेतिया 1205 620
नरकटियागंज 1330 675
बगहा 1470 755
कप्तानगंज 1695 855
गोरखपुर 1820 925
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
