Patna

अंतिम यात्रा में शामिल होने गए व्यक्ति की मौत:सड़क पार करने के दौरान ट्रक के चपेट

पटना के नदी थाना क्षेत्र स्थित मोजीपुर हाट के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में सुनील केवट (50) की मौत हो गई। वह शव यात्रा में शामिल होने गया था। मृतक शिवचक गांव का रहने वाला था।दरअससल, शिवचक गांव के रहने वाले बांकीपुर मच्छरियावां के पैक्स अध्यक्ष बखोरी सिंह का देहांत हो गया था। उन्हीं के दाह संस्कार के लिए शिवचक गांव से लोग फतुहा के श्मशान घाट पहुंचे थे। सुनील केवट भी इसी शव यात्रा का हिस्सा थे। वे कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सुनील केवट गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पीएमसीएच में मौत

घटना की जानकारी मिलते ही दाह संस्कार में मौजूद लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत नदी थाने की पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल सुनील केवट को तत्काल पटना के पीएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ड्राइवर मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि ट्रक को लोगों ने अपने कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। नदी थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।

घायल को इलाज के लिए पटना भेजा गया था। मौत की पुष्टि होने के बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

में..

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!