Patna

मानसून पहुंचा बिहार:आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट:21 जिलों में हैवी रेन की चेतावनी

पटना.बिहार में मंगलवार(17 जून) को बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ गया है। हर साल की तरह इस बार भी मानसून ने सबसे पहले राज्य के पूर्वी हिस्से में पहुंचा है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम और तेज हो सकता हैमानसून प्रदेश के 20 फीसदी हिस्से को पार करते हुए सुपौल तक पहुंच गया। अगले 48 घंटे में यह पूरा बिहार कवर करेगा। मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना जताई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को प्रदेश के सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है।वहीं, 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है। 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

 

मानसून की एंट्री के साथ कई शहरों में बारिश

 

मानसून की एंट्री के साथ ही औरंगाबाद, किशनगंज, कटिहार, रोहतास, नालंदा, भोजपुर, बांका में बारिश हुई। इसके साथ ही भागलपुर,सीवान, बक्सर,मुंगेर और लखीसराय में भी बारिश हुई।

 

मानसून के आते ही गिरा तापमान

 

मानसून के आते ही बिहार के कई जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों का गर्मी से राहत मिली। हालांकि, उमस भरी गर्मी का असर अब भी दिख रहा है।पिछले दिनों रोहतास के तापमान में 3.5 डिग्री की कमी आई है। पहले यहां 41 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। मंगलवार को रोहतास का तापमान 38.8 डिग्री रहा।

 

पटना में 38 डिग्री, जबकि गया में 35.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम बांका का तापमान 31.5 डिग्री रहा।

 

 

26 जून तक पूरे बिहार में एक्टिव होगा मानसून

 

बुधवार को पटना समेत 28 जिलों में बादल छाए रहेंगे। गर्मी से राहत मिलेगी। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 26 जून तक पूरे बिहार में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इस बार मानसून सामान्य रहेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!