Patna

पटना JP गंगा पथ पर बनेंगी 500 फैब्रिकेटेड दुकानें:वेंडिंग जोन बनने के बाद बैन होंगे प्राइवेट ठेले-खोमचे

पटना के JP गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर फूड कोर्ट अब नए अंदाज में दिखेगा। JP गंगा पथ के किनारे लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित करके 500 फैब्रिकेटेड दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अब टेंडर फाइनल हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके तीन सैंपल एजेंसी द्वारा गंगा पथ पर लगाए गए हैं। इसके लिए कमिटी बनेगी और जो डिजाइन पसंद आएगा, उसे फाइनल कर काम शुरू होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को 15 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा।

 

एक तरह के रहेंगी दुकानें

 

पटना स्मार्ट सिटी के एमडी अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि पटना स्मार्ट सिटी एग्जीक्यूटिंग एजेंसी है और साथ में पटना नगर निगम को भी जवाबदेही दी गई थी कि गंगा पथ पर दुकानें एक तरह के और यूनिफॉर्म तरीके के हो। इस काम को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।JP गंगा पथ पर फैब्रिकेटेड दुकानें तीन आकार में बनेंगी। पहला 10 गुना 6, दूसरा 8 गुना 6 और तीसरा 6 गुना 4 के आकार की दुकानों का निर्माण होगा। इन दुकानों को प्री-फैब्रिकेटेड पोर्टेबल कियोस्क नाम दिया है।

 

जरूरत और डिमांड के हिसाब से इनका आवंटन किया जाएगा। इसका निर्माण दीघा रोटरी से लेकर LCT घाट के करीब होगा। यह फैब्रिकेटेड दुकानें स्टिल ढांचे वाली दुकानें होंगी।

 

दीघा गोलंबर से आगे बनेगा वेंडिंग जोन

 

इन दुकानों के बन जाने से ग्राहकों से लेकर दुकानदारों को सहूलियत होगी। एक बार यह बन जाए तो सभी दुकानों के लिए किराया भी निर्धारित होगा। इन दुकानों के लिए वेडिंग जोन का निर्माण किया जाएगा। यहां नए सिरे से वेंडिंग जोन बनने के बाद प्राइवेट ठेले-खोमचे को पूरी तरह से बैन कर दिया जाएगा। इस वेंडिंग जोन में सभी सुविधाएं मिलेंगी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!