Patna

पटना सिवील कोर्ट से हथकड़ी की रस्सी काटकर भागा कैदी:शौचालय की खिड़की से कूद कर भागा

पटना के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी हथकड़ी की रस्सी काट कर फरार हो गया। हवलदार ठग राम ने इसकी शिकायत पटना के पीरबहोर थाने में दर्ज कराई है। ठग राम के आवेदन के मुताबिक मंगलवार की सुबह 10:45 बजे विकास कुमार फुलवारी जेल से पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दौरान उसने शौच लगने की बात कही। उसे शौचालय लेकर गए। शौचालय के अंदर वो घुसा। हाथ में हथकड़ी भी लगी हुई थी। लेकिन, उसने हथकड़ी की रस्सी काट दी। फिर खिड़की से फरार हो गया।

 

दूसरी तरफ 20 मिनट तक वो रस्सी पकड़कर खड़े रहे, जब एहसास हुआ की रस्सी जमीन पर गिरी हुई है, तब जाकर देखे तो अपराधी गायब था। खिड़की की ग्रिल भी टूटी हुई थी।

 

पुलिस ने शुरू की छानबीन

 

इस घटना ने ए कबार फिर पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। पीरबहोर थानेदार अब्दुल हलीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। छानबीन शुरू कर दी है।

 

नहीं पकड़ा गया आरोपी

 

विकास पालीगंज थाना अंतर्गत रानी तालाब का रहने वाला है। बुद्धा कॉलोनी के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। फिलहाल अपराधी नहीं पकड़ा गया है। थानेदार अब्दुल हलीम ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!