Patna

छपरा से मुजफ्फरपुर जा रही थी पीड़िता,नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप:बहला-फुसलाकर घर ले गया आरोपी

मुजफ्फरपुर में नौकरी के नाम पर एक युवती के साथ गैंगरेप हुआ। नाश्ता और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कमरे में गलत किया। आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर किसी को जानकारी दी तो जान से मार देंगे और वीडियो को भी वायरल कर देंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़िता ने कहा, ‘मैं बस से छपरा से मुजफ्फरपुर जा रही थी। बस में मेरे बगल वाले सीट पर अहियापुर थाना क्षेत्र निवासी प्रवीण शंकर नाम का व्यक्ति बैठा था। वो मुझसे बात करने लगा। बात-बात में मैंने उससे कह दिया कि मुझे अच्छे काम की तलाश है। इस पर प्रवीण ने मुझसे कहा चलो मेरे घर मैं किसी से तुम्हें मिलवाऊंगा। वो तुम्हें अच्छा काम दिलवा देगा।

 

मैं उसके घर चली गई। वहां पहले से एक विकास नाम का एक आदमी बैठा था। जो अपने आप को नागपुर का निवासी बता रहा था। उसने कहा कि नागपुर में वो नौकरी दिलवा देगा। नौकरी की बात के बाद उनलोगों ने मेरे लिए नाश्ता और कोल्ड ड्रिंक लाया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही मुझे नशा सा लगने लगा। मुझे पता लग रहा था कि वे लोग मुझे उठाकर कमरे में ले गए। वहां दोनों ने मेरे साथ गलत किया। मुझे डेढ़ घंटे के बाद होश आया।’

 

सारण में जीरो एफआईआर के बाद मुजफ्फरपुर में केस

 

मामला 1 जून 2024 का है। घटना के कुछ दिन तक पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़िता छपरा में अपने मामा के साथ रहती थी। गलत होने के बाद युवती काफी परेशान रहती थी। ये देखकर एक दिन मामा ने परेशान होने की वजह पूछी। मैंने मामा को सारी बता बता दी।

 

जिसके बाद मैं अहियापुर और महिला थाने गई, पर मेरा आवेदन नहीं लिया गया। अप्रैल 2025 को मैं सारण के एसएसपी कुमार आशिश के पास पहुंची। उनके आदेश पर सारण के महिला थाने में जीरो एफआईआर हुई। जिसके बाद मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना में 13 जून को एफआईआर हुई। मंगलवार को पीड़िता ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

 

आरोपियों ने पीड़िता को भरोसे में लिया

 

पीड़िता के अनुसार बस में प्रवीण को उसने मना किया था कि वो उसके साथ उसके घर नहीं जाएगी। पर आरोपी प्रवीण ने उससे कहा था कि डरने की कोई बात नहीं है। मैं भाई के सामान हूं, कुछ नहीं होगा। दोनों बैरिया बस स्टैंड पर उतरे। वहां भी पीड़िता ने उसके साथ जाने से मना किया था।

 

वहीं, घर पर जाने के बाद नौकरी के लिए पीड़िता ने हां कर दिया था। पीड़िता ने आरोपियों से कहा था कि शाम हो रहा है। मैं घर जा रही हूं। घर जाकर अपने परिवार से बात कर आगे की बात करूंगी। जाने से पहले आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और पीड़िता के साथ गलत हो गया। फिलहाल आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.पीड़िता का कहना है कि वो अपने मामा के साथ रहती है। वो ही उसका देखभाल करते हैं.

अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया,

 

 

महिला कभी थाना नहीं आई थी। सारण जिले के महिला थाना से जीरो FIR आई हैं। जिसके आधार पर हमलोगों ने FIR दर्ज की है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।महिला थानाध्यक्ष अदिति कुमारी ने बताया,हमलोग सभी की FIR दर्ज करते हैं। ऐसी कोई महिला थाना नहीं आई थी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!