Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में गिट्‌टी लदी मालगाड़ी डिरेल:दो चक्के हुए बेपटरी

मुजफ्फरपुर में सोमवार को गिट्‌टी लदी मालगाड़ी डिरेल हो गई। उसके 2 पहिये बेपटरी हो गए। हादसे के बाद ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। बताया जा रहा कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त गाड़ी की रफ्तार 10 किमी प्रतिघंटे की थी। सूचना पर मौके पर सोनपुर डीआरएम विवके भूषण सूद पहुंचे। घटना मुजफ्फपुर जंक्शन के यार्ड में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

डीआरएम ने कहा कि एक ब्लॉक किया गया था। गाड़ी गिट्‌टी खाली करने के लिए गई थी। तकनीकी जांच होगी। जिसके बाद घटना के कारण का पता चलेगा। सिर्फ दो चक्के उठाने है। जो पौन घंटे का काम है।

 

ट्रेनें आउटर पर रुकी रहीं

 

मालगाड़ी बेपटरी होने से लिच्छवी एक्सप्रेस आउटर पर रुकी रही। वहीं, दूसरी ओर मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस को जंक्शन पर और समस्तीपुर-सीवान पैसेंजर को सिलौत स्टेशन पर रोक दिया गया।बताया जा रहा कि बेपटरी होने से पहले एक वैगन असंतुलित हो गया था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!